देहरादून – देवप्रयाग में दैवीय आपदा की घटना की सूचना मिलते ही सरकार और पुलिस प्रशासन अलर्ट हो गया। प्रदेश के डीजीपी अशोक कुमार ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि एसडीआरएफ की टीमें वहां पर पहुंच गई है। अशोक कुमार ने कहा कि इस आपदा की वजह से कुछ दुकानों में भारी नुकसान हुआ है, लेकिन कर्फ़्यू की वज़ह से दुकाने बंद थी इसलिए किसी प्रकार की जनहानि नही हुई है। हादसे के बाद एसड़ीआरएफ़ टीम देवप्रयाग पहुँच चुकी है और यथासंभव मदद की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *