हरिद्वार – देश में नरेंद्र मोदी की सरकार के 7 साल का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर सेवा ही संगठन-2 कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस कार्यक्रम के तहत ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज के अध्यक्ष और भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के पूर्व सह संयोजक मुनीश सैनी द्वारा हरिद्वार की कलियर विधानसभा में लगातार कोरोना सुरक्षा किट बाटी जा रही है।
शुक्रवार को कलियर विधानसभा स्थित बढेडी राजपूताना गाँव मे सैकड़ों ग्रामीणों को ये किट प्रदान की गई। इसके साथ ही पूरे गाँव को सेनिटाइज भी किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने की। वही बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन ने कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भाग लिया। इस दौरान मुनीश सैनी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र की जनता को कोरोना महामारी से बचाने के लिए लगातार काम करते रहेंगे। कोरोना काल मे मुनीश सैनी द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में कोरोना सुरक्षा बांटे जाने के लिए भाजपा जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान ने उनके इस प्रयास की सराहना भी की।
गौरतलब है कि मुनीश सैनी कलियर क्षेत्र से ही ओम ग्रुप ऑफ कॉलेज का संचालन भी करते हैं, इस क्षेत्र के बच्चों को शिक्षा देने के साथ ही अपने अस्पताल के माध्यम से भी लोगों की सेवा कार्य मे दिन रात जुटे हैं, कोरोना काल से ही मुनीश सैनी लोगों को जागरूक करने के साथ ही कोरोना के समय हर संभव मदद कर रहे हैं
कार्यक्रम में अल्पसंख्यक मोर्चा के हरिद्वार जिला अध्यक्ष हाजी बहरोज आलम, प्रशांत पोसवाल, राजेश सैनी, अजय कुमार सैनी, राव एहसान, मुकेश रोड और हाजी रियाज समेत कई लोग मौजूद रहे।

