हरिद्वार – मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के आदेश के बाद हरिद्वार महाकुंभ मेले में पहले शिविर की स्थापना की गई । हरिद्वार के नीलधारा गंगा किनारे चंडी टापू पर शंकराचार्य नगर की विधिवत शुरुआत की गई। शंकराचार्य मठ की पूरे विधि विधान के साथ धर्म ध्वजा स्थापित की गई। कार्यक्रम में स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज समेत बड़ी संख्या में साधु संत शामिल हुए। इस दौरान अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज ने बताया कि स्वरूपानंद सरस्वती महाराज हरिद्वार महाकुंभ मेले के लिए प्रस्थान कर चुके हैं। 26 मार्च को वह हरिद्वार आ जाएंगे। शंकराचार्य नगर में बने उनके पंडाल में कथा भागवत और उनके प्रवचन को श्रद्धालु सुन सकेंगे। 1 महीने तक यहां पर सभी धार्मिक गतिविधियां चलती रहेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *