हरिद्वार – धर्मनगरी हरिद्वार में शांति कुंज परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंद वर्धन शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन व्यक्ति को अपने कर्तव्यों, संस्कारों और जीवन मूल्यों की याद दिलाते हैं। मुख्य सचिव ने इस अवसर पर आयोजन से जुड़े सभी लोगों का आभार जताते हुए कहा कि हरिद्वार जैसी पावन भूमि पर इस तरह के आयोजनों का होना अपने आप में विशेष महत्व रखता है।
वहीं शांतिकुंज के कुलाधिपति डॉक्टर चिन्मय पंड्या ने समारोह की आध्यात्मिक पृष्ठभूमि को रेखांकित करते हुए कहा कि ये अवसर तीन ऐतिहासिक सौभाग्यपूर्ण परंपराओं से जुड़ा है, माता जी के धरती पर आवरण के 100 वर्ष, पूज्य गुरुदेव की साधना के 100 वर्ष और अखंड दीपक प्रज्वलन परंपरा के 100 वर्ष। उन्होंने कहा कि इन क्षणों की प्रतीक्षा केवल गायत्री परिवार ही नहीं, बल्कि देश के अनेक आध्यात्मिक संगठनों को लंबे समय से थी।

