हरिद्वार – श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट (सीमेंट लिमिटेड की एक इकाई) के द्वारा अपने सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत जैतपुर निवासी की शादी के अवसर पर 41 बर्तनों का सेट उपहार स्वरूप प्रदान किया गया। पूर्व में भी श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट द्वारा BPL परिवार की लगभग 100 कन्याओं को विवाह में सहायतार्थ मैरिज गिफ्ट प्रदान किया जा चुके हैंI श्री सीमेंट फाउंडेशन ट्रस्ट के उपरोक्त कार्य की विधायक लक्सर मोहम्मद शहजाद एवं ग्राम प्रधान अकबरपुर उद अर्जुन सैनी द्वारा मुक्त कंठ से प्रशंसा की गई।

कार्यक्रम के दौरान श्री सीमेंट लॉजिस्टिक विभाग अध्यक्ष मोहम्मद इनायतुल्लाह एवं प्लांट एचआर हेड आलोक मरोलिया उपस्थित थे I श्री सीमेंट लिमिटेड के सभी विभाग अध्यक्षों तथा स्टाफ के सदस्यों ने वर वधु के खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान कियाI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *