हरिद्वार – विश्व प्रसिद्ध हर की पौड़ी की देखरेख करने वाली संस्था श्री गंगा सभा के चुनाव में जीत दर्ज करने वाले पदाधिकारियों ने गंगा पूजन किया। इस बार नितिन गौतम को श्री गंगा सभा का अध्यक्ष और तन्मय वशिष्ठ को दोबारा महामंत्री चुना गया है। हरकी पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर श्री गंगा सभा की नवनिर्वाचित प्रबंध कार्यकारिणी ने गंगा पूजन कर पदभार ग्रहण किया।

श्री गंगा सभा के नवनिर्वाचित अध्यक्ष नितिन गौतम ने कहा कि हरिद्वार के जिन तीर्थ पुरोहितों ने उन पर विश्वास जताकर उन्हें अध्यक्ष बनाया है उस विश्वास पर वो खरा उतरेंगे और देश-विदेश से हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को हर की पैड़ी पर बेहतर सुविधाएं देंगे।

नवनिर्वाचित महामंत्री तन्मय वशिष्ठ ने कहा कि आने वाले समय में हर की पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती को और भी दिव्य और भव्य रूप प्रदान किया जाएगा ताकि हर की पैड़ी पर होने वाली गंगा आरती विश्व की सर्वश्रेष्ठ आरती में शामिल हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *