हरिद्वार – बीजेपी के वरिष्ठ नेता श्याम जाजू ने आम आदमी पार्टी पर निशाना साधा है। हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे श्याम जाजू ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की असलियत सबके सामने आ गई है। पार्टी के दो तीन मंत्री जेल जा चुके हैं और आठ विधायकों पर कानूनी कार्रवाई चल रही है। दिल्ली की जनता भी आम आदमी पार्टी सरकार से हताश है और अब बीजेपी की ओर देख रही है। ईडी सीबीआई के दुरुपयोग के आरोप पर श्याम जाजू ने कहा कि आप के नेताओं को सुप्रीम कोर्ट से भी जमानत नहीं मिल रही है, इसलिए निराश होकर आम आदमी पार्टी के लोग संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

