देहरादून – कोविड-19 महामारी एवं अन्य बीमारियों से पिता/माता/संरक्षक की मृत्यु के कारण जन्म से 21 वर्ष तक के प्रभावित बच्चों की देखभाल, पुर्नवास, चल-अचल सम्पत्ति एवं उत्तराधिकारों एवं विधिक अधिकारों के संरक्षण हेतु ‘‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना‘‘ लागू की गयी है। 01 अगस्त, 2021 को ‘‘मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना‘‘ का शुभारम्भ मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में किया गया।

आज लगभग 5000 बच्चों को माह अगस्त एवं सितम्बर, 2022 हेतु कुल रू0 3 करोड़ (प्रति माह रू0 3000/-) की धनराशि का हस्तान्तरण PFMS के माध्यम से सीधे बच्चों के खाते में किया गया।

वहीं कार्यक्रम के दौरान बच्चो ने मंत्री रेखा आर्या की प्रसंशा की। इस दौरान एक बच्चे द्वारा कैबिनेट मंत्री को चॉकलेट भेंट की ओर उन्हें बुआ कहकर संबोधित किया। कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने बच्चे के इस भाव की भूरी-भूरी प्रसंशा की। उन्होंने कहा की निश्चित ही बच्चो के इस प्रकार से प्रेम दर्शाने से पता चलता है की सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना से वह खुश है। उन्होंने कहा की विभाग द्वारा लगातार यह प्रयास किया जाता है की हर एक व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *