देहरादून – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शिकायत मिलने के बाद स्मार्ट सिटी के कार्यों को कर रही कंपनी को हटा दिया है। मुख्यमंत्री के कहा कि मीडिया और आम लोगों द्वारा उनके संज्ञान में आया गया था कि स्मार्ट सिटी में काम ठीक प्रकार से नहीं हो रहे हैं, जिसके मद्देनजर इस कंपनी को हटा दिया गया है। अब यह काम पीडब्ल्यूडी, सिंचाई विभाग और जल संस्थान द्वारा करवाया जायेगा। जल्दी इनकी जिम्मेदारियां तय की जाएगी।

