हरिद्वार – कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेसी नेताओं ने बधाई दी। हरिद्वार में कांग्रेसी कार्यकर्ताओ ने सोनिया गांधी का जन्मदिन उत्साह के साथ मनाया। इस अवसर पर उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण माहरा भी हरिद्वार पहुंचे और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ उन्होंने हर की पैड़ी स्थित ब्रह्मकुंड पर गंगा पूजन किया और सोनिया गांधी की दीर्घायु और स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
इस दौरान करण माहरा ने सोनिया गांधी को त्याग की मूर्ति बताया और कहा कि सोनिया गांधी के जन्मदिन पर उन्होंने देश की समृद्धि के साथ दोबारा से भाईचारा पनपने की कामना की है। करण माहरा ने ये भी कहा कि राजीव गांधी की हत्या के बाद सोनिया गांधी ने प्रधानमंत्री की कुर्सी को ठुकरा दिया, ऐसी त्याग की मूर्ति के जन्मदिवस पर उनकी दीर्घायु की कामना करने वो गंगा तट पर आए है।

