लखनऊ – कोरोना से संक्रमित सपा सांसद आजम खान को लखनऊ के अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। लखनऊ के मेदांता हॉस्पिटल में तबियत खराब होने के बाद आज़म खान को भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि आज़म खान के पुत्र अब्दुल्लाह आज़म भी उनके साथ मौजूद रहे।

कोरोना पॉजिटिव सांसद आजम खान की तबीयत बिगड़ने पर यह निर्णय लिया गया कि उनको मेदांता अस्पताल में शिफ्ट किया जाए। भारी पुलिस बल के साथ एम्बुलेंस में आज़म ख़ान को हॉस्पिटल लाया गया। फिलहाल आज़म ख़ान का इलाज चल रहा है।

