हरिद्वार – श्रीपंचदशनाम जूना अखाड़े द्वारा मंगलवार को द्वित्तीय नवरात्र से नगर भ्रमण के लिए प्रारंभ हो गयी हैं। मंगलवार को सप्तसरोवर क्षेत्र मे भ्रमण के बाद बुधवार को कनखल क्षेत्र में भ्रमण के लिये ले जाया जायेगा, नगर भ्रमण के बाद सन्तोषी माता में विश्राम करेगी। बताते चलें कि सोमवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला, पूर्व केंद्रीय शिक्षा मंत्री व सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक, शहर विधायक मदन कौशिक आदि ने मायादेवी मंदिर में विधिवत पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना कर छड़ी यात्रा का शुभारंभ कर दिया था। मंगलवार को अखाड़े के अंतरास्ट्रीय संरक्षक श्री महंत हरिगिरि महाराज के संयोजन में अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमहंत प्रेम गिरी महाराज, सचिव श्रीमहंत शैलेंद्र गिरी,श्री महंत सुरेशानंद सरस्वती, कोठरी महंत महाकाल गिरि, महंत हीरा भारती, श्रीमहंत पशुपति गिरी व साधुसंतों के जत्थे के साथ रवाना हुई।

पवित्र छड़ी सबसे पहले भागीरथी नगर,सप्तसरोवर क्षेत्र पहुंची, जहां स्थानीय लोगो व संतो ने बैंड बाजो व पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भगरथी नगर में भ्रमण के बाद पवित्र छड़ी श्रीमहंत प्रेमगिरि आश्रम व श्रीमहंत प्रहलाद गिरी आश्रम ले जायी गई।जहां महंत दीन दयाल गिरि ने पवित्र छड़ी की आगवानी की व पूर्ण विधि विधान से पूजा अर्चना की।

इस अवसर पर पूर्व सचिव श्रीमहंत देवानंद सरस्वती, महंत भीष्म गिरी, महंत तूफान गिरी, श्री महंत मनोज गिरी,महंत राजेंद्र गिरी, म.म. संजय गिरी,महंत वशिष्ठ गिरी, महंत धीरेन्द्र पुरी, श्रीमहंत पूर्ण गिरी व महंत सेवा गिरी आदि उपस्थित थे। श्री महंत प्रेम गिरी ने बताया कि कल बुधवार को पवित्र छड़ी कनखल क्षेत्र में भ्रमण पश्चात संतोषी माता आश्रम पहुँचेगी, जहाँ महामंडलेश्वर सँतोषी माता जी पवित्र छड़ी की पूजा अर्चना करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *