हरिद्वार – जनपद के विभिन्न थाना भवनों के सौन्दर्यीकरण एवं सुधार हेतु किए जा रहे प्रयासों के बीच आज एसएसपी अजय सिंह द्वारा चौकी शांतरशाह में तैयार नव सृजित भोजनालय का उद्घाटन किया गया। इस दौरान अजय सिंह ने एसपी क्राइम रेखा यादव व प्रशिक्षु IPS निहारीका तोमर की उपस्थिति में सूक्ष्म जलपान लेकर थाने चौकियों के इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।


