हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह द्वारा क्राइम मीटिंग कर सभी अधिकारियों को महिला संबंधित, नशे और यातायात संबंधित अपराधो पर अंकुश लगाने के निर्देश दिए। एसएसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में हरिद्वार जिले की सभी थानों कोतवालियों के पुलिस अधिकारी मौजूद रहे।
इस दौरान उन्होंने उत्कृष्ट कार्य करने वाले 20 पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ पुरुष्कर देकर सम्मानित भी किया। एसएसपी अजय सिंह ने कहा कि अपराध को कम करने के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए है। किसी भी अपराध को गंभीरता से लेकर उसका अनावरण करना और नागरिकों को बेहतर पुलिस सेवाएं देना उनकी प्राथमिकता है। लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस कर्मियों को छुट्टी देने के लिए व्हाट्सएप के जरिए प्रार्थना पत्र देने की नई शुरुआत भी की है।
जिन पुलिसकर्मियों को मैन ऑफ द मंथ का पुरुस्कार मिला है उनमें कोतवाली नगर के प्रभारी निरीक्षक भावना कैंथोला, व0उ0नि0 अनिल चौहान, उ0नि0 प्रवीन रावत, म0उ0नि0 प्रियंका भारद्वाज, हे0कां0 संजयपाल, कां0 831 ना0पु0 कमल मेहरा, कां0 579 ना0पु0 रमेश चौहान, कां0 314 ना0पु0 सतीश नौटियाल, कां0 789 ना0पु0 मुकेश चौहान, कां0 515 ना0पु0 निर्मल, म0कां0 1250 ना0पु0 दीपमाला थाना कनखल से उ0नि0 खेमेन्द्र गंगवार, कां0 407 ना0पु0 सतेन्द्र रावत ज्वालापुर ज्वालापुर से म0कां0 870 ना0पु0 रीता रावत, म0कां0 1494 ना0पु0 शोभा मंगलौर कोतवाली से ए0एस0आई0 नरेन्द्र राठी थाना भगवानपुर से कां0 1558 ना0पु0 हरदयाल, हो0गा0 4294 जितेन्द्र सिंह एलआईयू मुख्य आरक्षी मौ0 हाशिम सीआईयू हरिद्वार- कां0 वसीम।

