मयूर सैनी की रिपोर्ट
हरिद्वार – हरिद्वार महाकुंभ मेले के बजट से हरिद्वार पुलिस के लिए तीन नई बिल्डिंगों का निर्माण किया गया है। हरिद्वार एसएसपी ने हरिद्वार इंडस्ट्री एरिया पुलिस चौकी के साथ ही मायापुर में बनी दोनो नई बिल्डिंगों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान एसएसपी सेंथिल अवुदई कृष्णराज एस ने बताया कि उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार और आईजी कुम्भ संजय गुंज्याल के प्रयास से हरिद्वार पुलिस को नया इंफ्रास्ट्रक्चर मिला है। उन्होंने निरीक्षण कर लिया है और जल्द ही एक रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी ताकि इन बिल्डिंगों में कार्यालयों का आवंटन हो सके। वही उन्होंने ये भी कहा कि हरिद्वार में पुलिस अधिकारियों के कई पदों का विस्तार हो चुका है, इनके लिए इंफ्रास्ट्रक्चर की कमी थी लेकिन अब कुम्भ मेले के दौरान बनी ये नई बिल्डिंग पुलिस के साथ-साथ जनता के लिए भी लाभकारी सिद्ध होंगी।

