हरिद्वार – हरिद्वार के एसएसपी अजय सिंह ने जिले में कई अधिकारीयों के ट्रांसफर किए है। जिनमें सीओ सदर रेखा यादव को पुलिस अधीक्षक यातायात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लक्सर के सीओ हेमेंद्र सिंह नेगी को सीओ श्यामपुर और विवेक कुमार को रुड़की से हटाकर लक्सर का सीओ बनाया गया है। वही पुलिस उपाधीक्षक पल्लवी त्यागी को रुड़की के सीओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके अलावा निहारिका सेमवाल को सीओ सदर बनाया गया है। हरिद्वार का चार्ज संभालने के बाद एसएसपी अजय सिंह ने पहली ट्रांसफर लिस्ट जारी की है जिनमें कई बड़े अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में बदलाव देखने को मिला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *