हरिद्वार, 27 जुलाई – सीसीआर स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एसएसपी नवनीत सिंह की अध्यक्षता में समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई जिसमें कांवड़ मेले में नियुक्त सभी सुपर जोनल व जोनल ऑफिसर शामिल हुए।
समीक्षा गोष्ठी में नवनीत सिंह द्वारा ऑफिसर से ग्राउन जीरो का फीडबैक लेते हुए व्यवस्थाओं को और अधिक बेहतर बनाने के लिए सुझाव मांगे। साथ ही फोर्स को सही तरीके से ब्रीफ़ करने के भी निर्देश दिए गए।

