हरिद्वार – प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने प्रेस क्लब मे प्रेस वार्ता करते हुए कहा की आज हम हरिद्वार शहर व्यापारीयो को धन्यवाद व साधुवाद देते है कि उन्होंने व्यापार मण्डल को स्वयंभु व्यापार मण्डल व स्वयंभु व्यापारी नेताओ के शिकंजे से बाहर निकलने के आन्दोलन में हमारा साथ दिया है खुले मन से व्यापारी मतदाता बने है और खुले मन से चुनाव लड़ाने के लिए आगे आ रहे है।
संजीव चौधरी ने कहा की आज से पच्चीस साल पहले भी वही नेता व्यापार मण्डल को गुमाल बनाए हुए थे और आज तक भी वही नेता व्यापारी के नाम पर अपने निजी स्वार्थ साधने का काम कर रहे है। उन्होंने कहा कि खुद को चुनाव के मैदान में उतर कर साबित कर के दिखाना चाहिए था। आज अच्छे और सच्चे व्यापारी नेता मैदान में आय है और व्यापारी उनका स्वागत कर रहे है अब व्यापारियों को उनका असली नेता मिलने वाला है।
मुख्य चुनाव अधिकारी सुदीश श्रोतरिय व सह चुनाव अधिकारी राजेंद्र चोटाल ने कहा की चुनाव प्रक्रिया मे पूरी पारदर्शिता अपनाई गई और सभी को अवसर दिया गया था और तीस तारीख़ को ओपन चुनाव से व्यापारी जिसको चाहेंगे वो ही नेता चुन कर आएँगे।
महानगर महामंत्री दीपक गोनियाल व सदस्यता प्रमुख सुमित अरोरा ने कहा ये एतिहासिक चुनाव है और व्यापारी पिलर अब टूट कर नई इमारत खड़ी होने जा रही है व्यापारी अपना नेता अब खुद चुनेंगे।

