देहरादून – प्रदेश व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चौधरी ने आज मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से भेंट कर प्रदेश व्यापार मण्डल की माँग पर बाज़ारो को खोले जाने मे छूट देने के लिए धन्यवाद दिया और चार धाम यात्रा खोले जाने की माँग करते हुए व्यापारियो के लिए आर्थिक पैकेज जारी करने, लाँकडाउन टाइम का बिजली-पानी का बिल व स्कूलो की फ़ीस माफ़ी की माँग करते हुए ज्ञापन भी दिया।

चौधरी ने कहा की हमारा राज्य पर्यटको पर निर्भर राज्य है और बाज़ार खोले जाने का लाभ तब ही होगा जब चारधाम यात्रा खोली जाएगी और यात्री प्रदेश मे आएगा सरकार कोविड गाइड लाइन का पालन करते हुए राज्य की सीमा खोले और चारधाम यात्रा शुरू क़राए साथ ही चौधरी ने कहा की पिछले डेढ़ साल से कोरोना महामारी के चलते राज्य मे बाज़ार बंद पड़े हुए व्यापारी की आर्थिक हालत बहुत ख़राब हो गई है। उन्होंने कहा हमारे ऊपर दुकानो के किराए, बिजली-पानी के बिल, स्कूलों की मोटी फ़ीस और बैंकों की किस्त और साहूकारो के ब्याज के साथ बहुत क़र्ज़ हो गया है ऐसे मे सरकार ये सभी माफ़ किया जाना चाहिए अन्यथा व्यापारी सड़क पर आ जाएग।
साथ ही बाज़ार खोले जाने के बाद अब अपनी सीएम आवास पर भूख हड़ताल रद्द कर दी है और कहा की सरकार व्यापारियो की आर्थिक हालात सुधारने मे सहायता करे और बाज़ार ठीक होने के बाद फिर से राज्य के आर्थिक विकास मे अपनी भूमिका निभाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *