हरिद्वार, 9 अक्टूबर – खेल महाकुम्भ-2026 के अंतर्गत मुख्यमंत्री चैम्पियनशिप ट्रॉफी की राज्य स्तरीय फुटबॉल खेल प्रतियोगिता के अंतिम दिन बालक वर्ग के विभिन्न मुकाबले आयोजित किए गए। प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबलों में नैनीताल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-14 एवं अंडर-19, दोनों आयु वर्गों में जीत दर्ज की।
प्रतियोगिता के अंतिम दिन खेले गए मुकाबलों के परिणाम निम्नवत रहे। अंडर-14 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल की टीम ने अल्मोड़ा को 3-0 से पराजित किया। वहीं, अंडर-19 बालक वर्ग के फाइनल मुकाबले में नैनीताल ने पौड़ी गढ़वाल की टीम को 4-0 से हराकर जीत हासिल की। इसके अतिरिक्त, अंडर-14 बालक वर्ग के हार्डलाइन मुकाबले में देहरादून की टीम ने पौड़ी गढ़वाल को 3-2 से पराजित किया।
प्रतियोगिता के दौरान जिला क्रीड़ाधिकारी रविन्द्र भण्डारी, प्रभारी सांसद चैम्पियनशिप ट्रॉफी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार मुकेश कुमार भट्ट, क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी, यमकेश्वर पूनम मिश्रा, प्रशासनिक अधिकारी, युवा कल्याण विभाग, हरिद्वार जितेन्द्र पुण्डीर तथा खेल विभाग, हरिद्वार के सहायक प्रशिक्षक शुभम बोरा उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त खेल विभाग के खेल समन्वयक, शिक्षा विभाग के खेल शिक्षक तथा निर्णायक के रूप में वीरेन्द्र सिंह रावत,मनोज नेगी, वरुण चौहान, उत्कृष्ट गोस्वामी, हिमांशू प्रजापति, सौरभ, संदीप, सुमित एवं मुदस्सीम सहित युवा कल्याण विभाग के खेल प्रशिक्षक एवं अन्य विभागीय कार्मिक उपस्थित रहे।
