देहरादून – देहरादून की एसटीएफ टीम को बड़ी कामयाबी मिली है। थाना पटेल नगर क्षेत्र में STF की ANTF टीम और पटेल नगर पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान 21 लाख रुपए कीमत की अवैध स्मैक और डेढ़ लाख रुपए नकदी के साथ एक ड्रग तस्कर को गिरफ्तार किया गया।
आरोपी मार्च 2020 में थाना पटेल नगर में दर्ज एनडीपीएस के एक अभियोग में जेल जा चुका है।

