ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – कुमाऊं के एमपी पीजी महाविद्यालय हल्द्वानी की नवनिर्वाचित छात्र संघ अध्यक्ष रश्मि लमगड़िया के विजय जुलूस को पुलिस प्रशासन ने निकलने से पहले ही रोक दिया। हल्द्वानी के जिस बैंकट हॉल से रश्मि लमगड़िया का विजय जुलूस शहर में निकाला जाना था प्रशासन ने वहां पर भारी फोर्स तैनात कर दिया। रश्मि का समर्थन कर रहे पूर्व छात्र संघ के पदाधिकारियों का कहना था की पहली बार इतिहास रचते हुए किसी निर्दलीय छात्रा ने एमबीपीजी के अध्यक्ष पद पर भारी मतों से चुनाव जीता है, उनका आरोप है की पुलिस और प्रशासन ने दबाव में उनके विजय जुलूस को रोका। रश्मि के समर्थन में आए सैकड़ों छात्र-छात्राएं विजय जुलूस निकालना चाह रहे थे जिसे प्रशासन ने वेंकट हाल में ही रोक दिया। उधर प्रशासन की तरफ से उप जिला अधिकारी मनीष कुमार का कहना है कि इन्होंने जुलूस निकालने की कोई अनुमति नहीं थी लिहाजा जुलूस को यहीं रोक दिया गया।

