हरिद्वार – पूर्व कानून मंत्री एवं बीजेपी के पूर्व सांसद सुब्रमण्यम स्वामी 26-27 फरवरी को हरिद्वार के प्रवासी भ्रमण पर रहेंगे। इस दौरान स्वामी विधानसभा के बर्खास्त कर्मचारियों के पक्ष में प्रेस को संबोधित भी करेंगे।
सुब्रमण्यम स्वामी आज दिल्ली से सड़क मार्ग से हरिद्वार पहुंचेंगे। सुब्रमण्यम स्वामी हरिद्वार में गंगा आरती सहित अन्य कार्यक्रमों में भी प्रतिभाग करेंगे।

