हरिद्वार – कोरोना के कारण हरिद्वार समेत पूरे उत्तराखंड के ट्रेवल कारोबारी आर्थिक तंगी की मार झेल रहे है। इस कारोबार से जुड़े गाड़ी चालकों को घर चलाना भी भारी पड़ रहा है। इस मुश्किल संकट में हरिद्वार के कुछ ट्रेवल कारोबारी आगे आये है, हरिद्वार बस स्टैंड पर टैक्सी यूनियन से जुड़े ट्रेवल कारोबारियों ने ऐसे 50 चालकों को राशन बांटकर थोड़ी मदद करने की पहल की। इस दौरान ट्रेवल कारोबारी बंटी भाटिया और चंद्र शर्मा ने कहा कि कोरोना के कारण पिछले एक साल से वो आर्थिक मंदी की मार झेल रहे है, सरकार द्वारा भी उन्हें कोई राहत नही मिल रही है इसलिए उनकी एक बार फिर से माँग है कि सरकार उनकी गाडियों के टैक्स, बैंक लोन के साथ ही बिजली पानी के बिल माफ करे।

