हरिद्वार – उत्तराखंड की चारधाम यात्रा के शुभारंभ के अवसर पर प्रतिकात्मक रूप से सुमो यूनियन कार्यालय में यमुनोत्री, गंगोत्री के पट खुलने के अवसर पर पूजा- पाठ के साथ अपनी 5 सूत्रीय मांगों को दोहराते हुए टैक्सी- मैक्सी महासंघ प्रदेश संरक्षक संजय चोपड़ा के संयोजन में कोविड-19 के नियमों का पालन करते हुए सामाजिक दूरी के साथ प्रतिकर्मक रूप से बैठक का आयोजन किया। बैठक की अध्यक्षता महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलबीर सिंह नेगी ने की, संचालन सुमो यूनियन के सचिव मदन पाल सिंह ने किया, बैठक के माध्यम से टैक्सी मैक्सी महासंघ ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से मांगों को दोहराते हुए 3 साल का समस्त टैक्सी गाड़ियों का टैक्स माफ किया जाना, चालकों के खातों में अनुदान राशि के साथ राशन सामग्री दिया जाना, बैंकों में टैक्सी गाड़ियों की किश्तों में चक्रवर्ती ब्याज का माफ किया जाना, परिवहन प्राधिकरण की बैठकों में टैक्सी- मैक्सी यूनियनों के प्रतिनिधियों को आमंत्रण के साथ उत्तराखंड राज्य में टैक्सी सवारी गाड़ियों का किराया न्यूनतम रूप बढ़ाया जाने के साथ आगामी आंदोलन रणनीति पर भी परिचर्चा की।

इस अवसर पर उत्तराखंड टैक्सी- मैक्सी महासंघ के संरक्षक संजय चोपड़ा ने कहा वर्ष 2021 की उत्तराखंड चारधाम यात्रा से राज्य के समस्त पर्यटन उद्योग ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को बहुत सी आशा व उम्मीदें थी, उत्तराखंड सरकार द्वारा चारधाम यात्रा का स्थगित किये जाने से ट्रांसपोर्ट व्यवसाय को सबसे ज्यादा भुखमरी व बेकारी की मार पड़ रही है। उन्होंने कहा सरकार द्वारा टैक्सी- मैक्सी महासंघ की 5 सूत्रीय मांगों पर न्यायपूर्ण रवैया अपनाते हुए विचार किया जाना न्यायसंगत होगा। उन्होंने यह भी कहा कि 3 साल से उत्तराखंड का ट्रांसपोर्ट व्यवसाय, पर्यटन उद्योग, एडवेंचर, राफ्टिंग, तीर्थाटन, समस्त व्यवसायी सरकार की और उम्मीद भरी टकटकी निगाहों से देख रहा है, सरकार की और से शीघ्र ही यदि उचित प्रबंधनों के साथ टैक्सी- मैक्सी से जुड़े मालिक और चालको के लिए महा पैकेज की घोषणा नहीं की गई तो मजबूरन आंदोलन चलाने के लिए भी तैयार है।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष बलवीर सिंह नेगी ने कहा जब हरिद्वार में तीर्थयात्री ब्रह्मकुंड में आकर कर्मकांड, अस्थि विसर्जन, पूजा पाठ कर सकते हैं तो उत्तराखंड की चारधाम यात्रा भी कोविड-19 के नियमों की सख्ताई के पालन के साथ राज्य सरकार को उत्तराखंड के चारधाम यात्रा पुनः संचालित करने के लिए विचार किया जाना सरकार की और से न्याय पूर्ण रवैया होगा। उन्होंने यह भी कहा कि हमारी 5 सूत्रीय मांगों पर यदि सरकार द्वारा शीघ्र ही कोई निर्णय नहीं लिया गया तो 18 मई के उपरांत चरणबद्ध तरीके से राज्य की सभी टैक्सी- मैक्सी यूनियन की और से चरणबद्ध तरीके से आंदोलन चलाए जाएंगे इसकी समस्त जिम्मेदारी राज्य सरकार की होगी।
सूमो यूनियन कार्यालय पर महासंघ की बैठक में सम्मलित हुए प्रतिनिधियों में प्रदेश महासचिव भगवान सिंह राणा, अरुण अग्रवाल, राजकुमार थापा, अनुभव भारद्वाज, अमित कुमार सक्सेना, हरीश पटेल, सुनील सिंह, उमेश पटवाल, वीरेंद्र सिंह, सत्यदेव बिष्ट आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

