हरिद्वार – हरिद्वार के प्रथम मेयर मनोज गर्ग के प्रयास से टीम जीवन संस्था द्वारा रोजाना वैक्सीनशन शिविर और कोरोना जांच शिविर लगाए जा रहे है। इसके साथ ही संस्था द्वारा वैक्सी कार की शुरुआत भी की गई है। आज इनके द्वारा 163 लोगो को वैक्सीन और 60 लोगो की आरटीपीसीर टेस्ट कराया गया। टीम जीवन के द्वारा आज 2 स्थानों पर वैक्सीनेशन व फ्री आरटी-पीसीआर टेस्टिंग कैंप लगाए गए थे। वैष्णवी अपार्टमेंट, निकट बंगाली हॉस्पिटल, कनखल और श्री कृष्णा आश्रम, पुराना रानीपुर मोड़, निकट टिबड़ी फटाक। इसके साथ ही वैक्सी – कार द्वारा विभिन्न स्थानो पर बुजूर्ग व असहाय लोगो का वैक्सीनेशन भी किया गया।


समाज सेवी भूपेंद्र कुमार व विश्व हिन्दू संस्था से देवेंद्र प्रजापति, प्रशांत प्रजापति, राजीव जोशी, विकेश शर्मा, यश लालवानी, सुमित आदि सभी समाज सेवा करने के लिए मौजूद रहे।

टीम जीवन की वैक्सी – कार ने आज भूपतवाला, कनखल, शिवालिक नगर आदि क्षेत्रों में घर-घर जाकर लोगो को वैक्सीन लगाया।

समाज सेवा के रूप में टीम लगातार लोगो से संपर्क कर हरिद्वार में हर क्षेत्र में लोगो को वैक्सीन लगाने का काम कर रही है।

हरिद्वार के पूर्व महापौर मनोज गर्ग ने सभी वॉलनटीयरस की हिम्मत व कार्यशैली को सराहा और भरोसा दिया की टीम जीवन हर परिस्थितियों मे जन सेवा के लिए सदैव तत्पर हैं।

टीम जीवन की सोशल मीडिया टीम के सदस्य – दीपिका, राधिका, संजना, रूपांगी से यह जनकारी प्राप्त हुईं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *