हरिद्वार – हरिद्वार के द आर्यन एकेडमी स्कूल का वार्षिक उत्सव बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में हरिद्वार के सीएमओ डॉक्टर मनीष दत्त और सीओ सदर शांतनु पाराशर समेत कई समाजसेवी और स्कूली छात्र-छात्राओं ने शिरकत की।

इस दौरान स्कूली छात्र छात्राओं ने कई सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। खासकर छोटे बच्चों द्वारा अयोध्या श्री राम मंदिर पर किए गए एक्ट ने सबका मन मोह लिया वही चंद्रयान की सफलता को लेकर किए गए प्रेरक एक्ट की भी जमकर सराहना की गई।

इस दौरान सीएमओ डॉ मनीष दत्त ने सभी बच्चो का उताहवर्धन किया और कहा कि आज भागदौड़ के जीवन में बच्चो के मानसिक विकास के साथ साथ शारीरिक विकास पर भी ध्यान देना आवश्यक हो गया है और इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों में नई ऊर्जा का संचार होता है।

वहीं इस अवसर पर द आर्यन एकेडमी के डायरेक्टर आचार्य सुधांशु त्यागी ने छोटे बच्चों द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रमों की सराहना की।