हरिद्वार, 14 अगस्त – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार के कनखल स्थित जगतगुरु आश्रम पहुंचकर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया तथा प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए कामना की।
इस दौरान कैबिनेट मंत्री प्रदीप बत्रा, शिवालिक नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा, जिलाधिकारी मयूर दीक्षित, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर, एसपी ट्रैफिक निशा यादव भी मौजूद रहे।

