हरिद्वार – उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम बृजेश पाठक आज हरिद्वार के दौरे पर हैं। हरिद्वार के डाम कोठी पहुंचे बृजेश पाठक का भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बृजेश पाठक ने बताया कि वे परिवार के साथ निजी दौरे पर हरिद्वार पहुंचे हैं। इस दौरान वे अपने पुराने परिचितों और मित्रो से मुलाकात करेंगे। बाहुबली अतीक अहमद पर बोलते हुए बृजेश पाठक ने कहा कि कानून अपना काम कर रहा है किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। बता दे कि बृजेश पाठक आज रात हरिद्वार में ही रुकेंगे।

