हरिद्वार – हरिद्वार के लक्सर कोतवाली पुलिस ने एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, आरोपी का लक्सर कोतवाली क्षेत्र का ही निवासी है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 10 लीटर कच्ची शराब और एक चाकू भी बरामद किया है।
दरअसल ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन 2025 को साकार करने के लिए लगातार लक्सर कोतवाली पुलिस अवैध शराब का काला कारोबार करने वाले आरोपियों के खिलाफ छापेमारी अभियान चला रही है। बीती रात भी लक्सर कोतवाली पुलिस ने छापेमारी कर फतवा गांव के पास से एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से पुलिस ने 10 लीटर अवैध कच्ची शराब भी बरामद किया है।
लक्सर कोतवाली प्रभारी अमरजीत सिंह ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद न्यायालय में पेश कर दिया है।

