हरिद्वार – द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी द्वारा सीएसआर फंड से राजकीय ऋषिकुल महाविद्यालय को 15 जीवन रक्षक जांच मशीनें दी गई है। ऋषिकुल महाविद्यालय द्वारा संचालित आयुर्वेद अस्पताल में आने वाले मरीजों की इन मशीनों से निशुल्क जांच होगी और उन्हे बेहतर इलाज भी मिलेगा। द शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड कंपनी की डीजीएम सोमा टंडन और साथी फाउंडेशन के डायरेक्टर सौरभ कुमार की उपस्तिथि में 15 जांच मशीनें ऋषिकुल महाविद्यालय को सौंपी गई।
सोमा टंडन ने बताया कि उनकी कंपनी लगातार अपने सीएसआर फंड से समाजहित के कार्य कर रही है। निश्चित रूप से उनके द्वारा दी गई जांच मशीनों से हरिद्वार के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी।

