हरिद्वार – हरिद्वार के खानपुर थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हस्तमौली बस्ती निवासी सौरभ ने 23/24 मई की रात्रि को 112 नंबर पर सूचना दी कि उसके पिता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। सूचना मिलते ही थाना खानपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी। मौके पर एक व्यक्ति मलखान मृत अवस्था में मिला, जिसके सीने में गोली मारी गई थी।

पुलिस ने मु0अ0सं0-134/2025 पंजीकृत कर उच्चाधिकारियों को सूचित किया गया साथ ही फॉरेंसिक टीम को बुलाया और आवश्यक साक्ष्य संकलन व पंचायतनामा भरने के उपरांत पोस्टमार्टम की कार्यवाही की गई।

पुलिस की टीम ने मृतक के संबंध में जानकारी जुटाई तो ज्ञात हुआ कि मृतक मलखान एक साधारण जीवन जीता था, जिसे शराब पीने की लत थी। उसका बड़ा पुत्र सूरज घर पर ही रहता था और अधिकतर समय मोबाइल में पबजी, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर व्यर्थ करता था। मृतक का पुत्र सूरज लड़कियों से भी फोन पर बातें किया करता था,जिस पर मृतक मलखान को आपत्ति थी। मृतक द्वारा अपने पुत्र को समय बर्बाद न करने के लिए अक्सर टोका-टोकी की जाती थी। अभियुक्त द्वारा बताया कि मेरे पिता खुद तो कुछ काम धंधा करते नहीं थे, मेरी मां दिहाड़ी मजदूरी पर जाती थी, मेरे पिता मेरी मां पर बोझ बनते जा रहे थे। जिस कारण मृतक का उसके बड़े पुत्र सूरज से लगातार विवाद हो रहा था।

घटना के दिन भी मृतक और उसके पुत्र सूरज के बीच मामूली विवाद हुआ था। जैसे ही मलखान चारपाई पर सोया, उसके पुत्र सूरज ने सीने में गोली मार दी और फिर चुपचाप अपने बिस्तर पर लेट गया। घर पर मृतक की पत्नी और छोटा पुत्र भी थे, जो गहरी नींद में सो रहे थे। गोली की आवाज से हल्की सी हलचल हुई परंतु कोई स्पष्ट स्थिति न पाकर पुनः सो गए। प्रातः 4:00 बजे जब मृतक की पत्नी ने पति को उठाया तो खून से लथपथ अवस्था में मृत पाया, और शोर मचाया। पुलिस ने सघन पूछताछ की, तो आरोपी टूट गया और अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उसने बताया कि वह अपने पिता की रोज-रोज की डांट से परेशान था, इसी कारण उसने अपने पास मौजूद 12 बोर के तमंचे से हत्या कर दी और हत्या के बाद तमंचे को पास ही गन्ने के खेत में फेंक दिया।

पुलिस टीम –

  1. प्रभारी निरीक्षक रविन्द्र शाह
  2. व0उ0नि0 अशोक सिरसवाल
  3. उ0नि0 समीप पाण्डेय (चौकी प्रभारी गोवर्धनपुर)
  4. उ0नि0 उपेन्द्र सिंह
  5. उ0नि0 भजराम चौहान
  6. म0उ0नि0 कल्पना शर्मा
  7. हे0का0 भीम सिंह
  8. का0 अरविन्द रावत
  9. का0 त्रिपेन सिंह
  10. का0 अशोक
  11. का0 दीपक भारती

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *