ब्यूरो नैनीताल

हल्द्वानी (नैनीताल) – हल्द्वानी में सिखों के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह जी के 397 प्रकाश उत्सव के मौके पर हल्द्वानी शहर में नगर कीर्तन निकाला गया। जिसमें सिख समाज द्वारा विभिन्न झांकियों को निकालकर समाज में एकता का संदेश दिया गया।

नगर कीर्तन में सैकड़ों लोग शामिल हुए, सिख समाज के दसवें गुरु गुरु गोविंद सिंह के प्रकाश उत्सव को और भी भव्य मनाने के लिए सिख समाज की संस्कृतियों की विशेष छटा इस नगर कीर्तन में देखने को मिली। जहांपंच प्यारे, रागी जत्थे, स्कूलों की झांकियां तथा पंजाबी संस्कृति की लोककला की अनोखी छटा देखने को मिली।

इस दौरान नगर कीर्तन पर जगह-जगह पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया। अब 5 जनवरी को रामलीला मैदान में लंगर का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों लोग प्रसाद ग्रहण करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *