हरिद्वार – हरिद्वार के रोशनाबाद में सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन और एंप्टेक इंडिया द्वारा आयोजित तीन दिवसीय फार्मा एंड लैब प्रदर्शनी का आयोजन हो रहा है। इस प्रदर्शनी में 100 से अधिक कंपनियों ने अपने स्टॉल लगाए हैं। इन स्टालों पर फार्मा सेक्टर से जुड़ी आधुनिक मशीनें और प्रोडक्ट की जानकारी दी जा रही है।

सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष हरेंद्र गर्ग ने बताया कि इस बार उन्होंने प्रदर्शनी में तमाम कॉलेज और विश्वविद्यालयों के छात्र छात्राओं को भी बुलाया है ताकि वह भी इंडस्ट्री से जुड़ी जानकारियां प्राप्त कर सकें।

सिडकुल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन के महासचिव राज अरोड़ा का कहना है कि सिडकुल में उद्योगों को बढ़ावा देने के उद्देश से प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। नई इंडस्ट्री लगाने, निवेशकों को एक ही छत के नीचे नई टेक्नोलॉजी, नई मशीनों के साथ ही नए प्रोडक्ट की जानकारी दी जा रही है। वहीं सरकार ने उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए कौन कौन सी योजनाएं चलाई है इसकी भी जानकारी लोगो को दी जा रही है।

फार्मा एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल शर्मा ने सभी लोगों और निवेशकों से अपील की है कि वो इस प्रदर्शनी में आए और फार्मा इंडस्ट्री से जुड़ी नवीनतम जानकारियां प्राप्त करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *