हरिद्वार – हरिद्वार जिले में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की मतगणना में भाजपा के पक्ष में आ रहे परिणामों से पार्टी के नेताओं में उत्साह देखा जा रहा है। इस बार के त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में आ रहे परिणाम बीजेपी के लिए अच्छे रहे हैं। जिला पंचायत पद पर करीब 17 सीटों पर बीजेपी को बढ़त मिलती दिखाई दे रही है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने परिणामों को ऐतिहासिक बताया है। हरिद्वार स्थित डाम कोठी पर प्रेस वार्ता कर सांसद निशंक ने कहा कि हरिद्वार की जनता ने पूरी ताकत के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशियों को जिताया है। इस जीत के लिए वो पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और हरिद्वार की जनता का आभार व्यक्त करते है। उन्होंने कहा कि पहली बार हरिद्वार जिले में अपना जिला पंचायत अध्यक्ष बनाकर बीजेपी विधिवत बोर्ड बनाने जा रही है। इससे पहले कभी हरिद्वार में बीजेपी का ब्लॉक प्रमुख तक भी नहीं बनता था लेकिन इस बार बड़ी संख्या में बीजेपी के ब्लॉक प्रमुख भी बनने जा रहे है।

‘निशंक’ ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कुशल नेतृत्व में देश विकास के नए आयाम बना रहा हैं, उन्होंने कहा कि, मोदी जी के विजन को प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आगे बढ़ा रहे हैं।

आपको बता दे कि प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, बीजेपी के वरिष्ठ नेता ओम प्रकाश जमदग्नि, जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह, अनिल अरोड़ा, लव शर्मा समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *