ब्यूरो रिपोर्ट नैनीताल
हल्द्वानी – राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष सायरा बानो ने आज हल्द्वानी के नारी निकेतन का निरीक्षण किया। इस दौरान नारी निकेतन में रह रही महिलाओं के खाने-पीने और रखरखाव की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया, मीडिया से बात करते हुए सायरा बानो ने बताया कि नारी निकेतन की व्यवस्थाओं को देखकर वह संतुष्ट हैं क्योंकि यहां सभी व्यवस्थाओं को ठीक तरीके से किया गया है, इसके अलावा यहां रह रही महिलाओं को स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। जिनमें सिलाई, कढ़ाई और हथकरघा प्रशिक्षण से इनको प्रशिक्षित कर आत्मनिर्भर बनाने का कार्य जा रहा है। वह समय-समय पर इसीलिए निरीक्षण करती हैं कि सरकार की योजनाओं का लाभ धरातल पर पहुंच रहा है या नहीं।

