मयूर सैनी/सचिन कुमार

हरिद्वार – हरिद्वार के थाना पथरी क्षेत्र के फूलगढ़ गांव में शराब पीने से
हुई 4 लोगों की मौत पर हरिद्वार जिलाधिकारी विनय शंकर पांडेय का कहना है की इनकी मौत जहरीली शराब से नहीं हुई है, प्रशासन का कहना है की पोस्टमार्टम कराया जा रहा है उसके बाद ही स्थिति स्पष्ट
होगी, की आखिर इन लोगों की मृत्यु कैसी हुई है।

प्रशासन द्वारा चारो व्यक्तियों की पहचान और मौत की वजह की जानकारी दी गई है, वह इस प्रकार है –

ग्राम शिवगढ़ में 01 व ग्राम फूलगढ़ में 03 व्यक्तियों की मृत्यु दिनांक १० /९/२२ हुई है। उक्त के संबंध में पूछताछ में पता चला है कि …१- बिरमपाल निवासी ग्राम शिवगढ़ उम्र लगभग 70 वर्ष बीमार होने व मदिरा का सेवन ना किया जाना प्रकाश में आया है।
२- मनोज निवासी ग्राम फूलगढ़ उम्र लगभग 40 वर्ष की मृत्यु दिनांक 09.9.2022 को हुई आपसी मारपीट के कारण होना प्रकाश में आया है जिसके संबंध में थाना पथरी में भी मुकदमा पंजीकृत है।
३- ग्राम फूलगढ़ में अमरपाल उम्र लगभग 30 वर्ष एवं ५-अरुण उम्र लगभग 38 वर्ष की मृत्यु अत्यधिक शराब का सेवन करने के कारण होना प्रकाश में आया है। प्रथम दृष्टया उक्त प्रकरण जहरीली शराब सेवन का प्रतीत नहीं होता है। ग्राम पंचायत शिवनगर के मजरा शिवगढ़, फूलगढ़, दुर्गागढ़ एवं गोविंदगढ़ में किसी अन्य व्यक्ति के बीमार होने संबंधित कोई प्रकरण संज्ञान में नहीं आया है किंतु फिर भी एहतियात के तौर पर सभी शवों का पोस्टमार्टम करने एवं प्रकरण की विस्तृत जांच करने हेतु निर्देश जारी कर दिए गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार अग्रिम आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी…,ज़िला अधिकारी हरिद्वार

वहीं एसपी देहात प्रमोद डोभाल का कहना है की स्थानीय लोगों की शिकायत के बाद आज पास के गांव में सर्च ऑपरेशन किया जा रहा है, डोभाल ने कहा की पोस्टमार्टम के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी कि मौत की असली वजह क्या है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *