हरिद्वार – देश के साथ उत्तराखंड में भी कोरोना संक्रमण तेज़ी से अपना पैर पसार रहा है। पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता संजय चोपड़ा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मांग की है, कोरोना बचाव के अभियान को तीर्वगति प्रदान करने के लिए तत्काल प्रभाव से भारत सरकार द्वारा कोरोना राहत आयोग का गठन किया जाना चाहिए। कोरोना राहत आयोग में सदस्य के रूप में गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य विभाग, विदेश मंत्रालय, आपदा प्रबंधन, भूतल परिवहन, परिवहन, कोरोना के विषशज्ञ, आई.आई.टी के वैज्ञानिक व सामाजिक संगठन को सम्मिलित कर कोरोना राहत आयोग का गठन किया जाना नितांत आवश्यक है।

इस अवसर पर संजय चोपड़ा ने कहा कि देश में कोरोना का संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है और भारत सरकार द्वारा कोरोना से पीड़ित मरीजों को बचाने के लिए अलग-अलग दिशा में कार्य किए जा रहे हैं, जिसके कारण स्थिति नियंत्रित नहीं हो पा रही है। पीड़ितों को सही इलाज़ नहीं मिल पा रहा, इलाज़ ना मिलने के कारण परेशानियां बढ़ रही है। उन्होंने यह भी कहा की आम जनता, व्यापारी, किसान, मजदूर हर वर्ग की आजीविका को संचालित करने के लिए भारत सरकार की और से देश के सभी राज्य सरकारों के माध्यम से राशन- सामग्री के साथ-साथ आर्थिक रूप से 10-10 हज़ार का अनुदान राशि दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *