हरिद्वार – उत्तराखंड में आज ट्रेवल कारोबार से जुड़े कई टैक्सी ऑटो और टैंपो रिक्शा यूनियनों की एक दिवसीय हड़ताल की। हरिद्वार में ट्रेवल कारोबारियों की करीब 45 यूनियनों ने भी इस हड़ताल को समर्थन दिया है। हरिद्वार से करीब पांच हजार ट्रेवल कारोबारियों ने देहरादून सचिवालय का घेराव किया। सुबह सड़कों पर ऑटो, टैक्सी और बैटरी रिक्शा बंद रहे। इस दौरान हरिद्वार रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और सभी चौक चौराहों पर यात्री परेशान दिखाई दिए। इसके साथ ही सिडकुल में काम करने जाने वाले कर्मचारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
ट्रेवल कारोबारी गिरीश भाटिया और सुनील जायसवाल ने कहा कि सरकार ने हरिद्वार में जो गाड़ियों फिटनेस सेंटर देहरादून शिफ्ट किया है उसे फिर से हरिद्वार में ही शिफ्ट किया जाए और सरकार द्वारा दस साल पुरानी डीजल से चलने वाली गाड़ियों पर रोक लगाने का आदेश जारी किया है उसे वापस लिया जाए। सुनील शर्मा और हरीश भाटिया ने साफ तौर से चेतावनी दी है कि यदि सरकार उनकी यह दो मांगे पूरी नहीं करती तो आज सांकेतिक चक्काजाम के बाद जल्द ही सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा चाहे उन्हें अनिश्चितकाल के लिए चक्का जाम ही क्यों ना करना पड़े।

