हरिद्वार – भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने मेयर पति अशोक शर्मा द्वारा किए जा रहे धरना प्रदर्शन को नौटंकी बताया है और नगर निगम के ढाई साल के विफल कार्यकाल को छुपाने के लिए उनके द्वारा यह नाटक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि रानीपुर विधायक आदेश चौहान पर आरोप लगाने से पहले उन्हें नगर निगम के ढाई साल के कार्यकाल का जवाब देना चाहिए। हरिद्वार नगर निगम में अनीता शर्मा को महापौर बने हुए ढाई वर्ष बीत चुके हैं लेकिन पूरे नगर निगम क्षेत्र में सफाई की स्थिति बद से बदतर हो चुकी है नगर निगम में नए जुड़े क्षेत्रों जिनमें सीतापुर और जगजीतपुर के सभी वार्डो का गंदगी से बुरा हाल है, स्ट्रीट लाइट, पानी नही। लेकिन अशोक शर्मा रोज अपनी नाटक मंडली को लेकर भाजपा सरकार पर आरोप लगा रहे हैं
उन्होंने कहा जनता निगम द्वारा किए गए कार्यों का जवाब चाहती है।
महंगाई पर नाटक करने वाली कांग्रेस के नेताओं पर उन्होंने कहा कि एक बार उन्हें राजस्थान, पंजाब और छत्तीसगढ़ राज्य की महंगाई के बारे में भी जनता को बताना चाहिए, उषा ब्रेको में जो सांठगांठ उन्होंने की है उससे उनकी पोल खुल गई गई है, उनके द्वारा नई दी गई सफाई कंपनी का ठेका भी पूरी तरह भ्रष्टाचार के घेरे में है जिस पर भाजपा पार्षद प्रमाण दे चुके हैं।

