ब्यूरो रिपोर्ट उधमसिंहनगर
किच्छा (उधमसिंहनगर) – उधमसिंहनगर के किच्छा कोतवाली पुलिस ने चरस के 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में 2 पुलिस के जवान भी शामिल हैं। आरोपियों के पास से 8 किलो चरस बरामद किया गया है जिसकी कीमत बाजार में 20 लाख रुपये बताई जा रही है। वहीं चम्पावत में तैनात एक सिपाही की मामले में संलिप्तता की भी जांच की जा रही है। आरोपियो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने चारो आरोपियो से दो कार भी बरामद की है। पुलिस के मुताबिक सिपाहियों ने पूछताछ में एक ओर सिपाही का नाम बताया है जिसकी जांच की जा रही है।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने मामले का खुलासा करते हुए जानकारी दी है कि किच्छा कोतवाली पुलिस को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी कि लालपुर के पास मज़ार के सामने चरस की खेप की सप्लाई होने वाली है, सूचना प्राप्त होते ही पुलिस ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने अलग-अलग दो गाड़ियों से चार युवकों को चरस के साथ हिरासत में लिया। आरोपियों में दो युवक विपुल शैला खटीमा, पीयूष खडायत खटीमा और प्रभात सिंह बिष्ट निवासी खटीमा, दीपक पाण्डे निवासी लोहाघाट जिला चम्पावत को पकड़ा है।

