हरिद्वार – राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता कानून लागू हो गया है। प्रदेश में UCC लागू होने पर जहां स्थानीय लोगों ने इसे धामी सरकार का उचित कदम बताया। वहीं धर्मनगरी हरिद्वार के साधु संतों ने धामी सरकार की खुलकर सराहना की है। स्थानीय लोगों ने कहा कि यूसीसी लागू होने के बाद उत्तराखंड में महिलाओं बुजुर्गों और बच्चो को समान अधिकार मिलेंगे।
वहीं साधु संतों का कहना है कि देवभूमि उत्तराखंड का स्वरूप बना रहे इसके लिए प्रदेश में यूसीसी लागू किए जाने की मांग संतों की ओर से की जा रही थी। धामी सरकार ने यूसीसी लागू कर साहसिक कदम उठाया है। देश के अन्य राज्यों को भी उत्तराखंड से प्रेरणा लेकर समान नागरिक संहिता को लागू करना चाहिए।

