हरिद्वार – खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार लोकसभा चुनाव के मद्देनजर लगातार संसदीय क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से लोगों से संपर्क कर रहे हैं। हरिद्वार लोकसभा सीट पर सांसद की दावेदारी कर रहे उमेश कुमार रविवार को जमालपुर में आयोजित एक क्रिकेट टूर्नामेंट के पुरुस्कार वितरण समारोह में पहुंचे। यहां उन्होंने क्रिकेट पिच पर बैटिंग में जमकर हाथ आजमाए।
मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरिद्वार की जनता इस बार स्थानीय सांसद चाहती है और अब ऐसा सांसद नहीं चलेगा जिसे राजनीतिक दल दिल्ली से बटन दबाकर भेजते हैं। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता उनके साथ है और वे भारी मतों से जीत दर्ज करेंगे। उन्होंने कहा कि हरिद्वार की जनता इन चुनावों में परिवर्तन का मूड बना चुकी है और इस बार विरोधियों को धूल चटाएंगे।

