रुड़की – कांग्रेस सेवा दल के कार्यकर्ताओं ने रुड़की स्थित पुरानी कचहरी परिसर में बेरोजगारी, खानपुर को औद्योगिक क्षेत्र घोषित किए जाने, राज्य के होमगार्डों का वेतन बढ़ाए जाने तथा ग्राम आमखेड़ी में सोलानी नदी पर बनने वाले पुल के निर्माण कार्य में तेजी लाए जाने की मांग को प्रदर्शन किया। इस दौरान एसडीएम के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री को ज्ञापन भी भेजा गया। इस अवसर पर कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष राजेश रस्तोगी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यदि उत्तराखंड की भाजपा सरकार खानपुर को औद्योगिक क्षेत्र घोषित करके वहां 50 इंडस्ट्री स्थापित करती है तो लक्सर, रुड़की, हरिद्वार के अलावा उत्तराखंड के बाकी पहाड़ी जनपदों के युवाओं को भी रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। भाजपा सरकार भ्रष्टाचार के मुद्दे पर गहरी नींद में सोई हुई है। सरकार को जगाने के लिए कांग्रेस सेवा दल को यह प्रदर्शन करना पड़ा है। ज्ञापन प्रेषित करने के बाद कांग्रेस सेवा दल की टीम ने पुलिस अधीक्षक ग्रामीण प्रमेंद्र डोभाल से भी मुलाकात कर उन्हें मंगलौर, रुड़की, लक्सर, धनपुरा क्षेत्र में कांग्रेस सेवा दल की ओर से कुंभ मेले के दौरान पुलिस को सहयोग करने का एक पत्र प्रेषित किया।
रुड़की में आज कांग्रेस सेवा दल के कार्यक्रम में मास्टर तेजपाल सिंह, चौधरी लोकेश कुमार, जितेंद्र चौधरी, सुशील कुमार कश्यप, अमन चौधरी, मंजू रानी, फैजान रजा, पंडित सुरेश चंद शर्मा, राहुल सैनी, मोहन सैनी, कारी नवाब, मोहम्मद आरिफ, हम्मार, राजेन्द्र शर्मा, संजय शर्मा आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *