हरिद्वार – उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण बड़ी तेजी के साथ फैल रहा है। बड़ी संख्या में लोगों की मौत भी हो रही है। इस संकट के दौर में शासन प्रशासन से लेकर तमाम समाजसेवी संस्थाएं आगे आ रही है और इस जंग को जीतने का हरसंभव प्रयास भी किये जा रहे है। हरिद्वार सांसद व केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल ‘निशंक’ कोरोना से ठीक होने के बाद से अपने संसदीय क्षेत्र हरिद्वार समेत उत्तराखंड को कोविड से लड़ने में हर संभव संसाधन जुटाने में काफी सहयोग कर रहे हैं

मंत्री निशंक के आग्रह पर सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन हरिद्वार जिले को 300 ऑक्सीजन के सिलेंडर मुहैया कराएगी। जिलाधिकारी सी0 रविशंकर व एसोसिएशन के महामंत्री राज अरोड़ा की सक्रियता की वजह से एसोसिएशन से जुड़ी विप्रो कंपनी ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में ऑक्सीजन सिलेंडर के ऑर्डर दिए हैं।

केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के प्रतिनिधि ओमप्रकाश जमदग्नि ने बताया कि 300 में से 50 सिलेंडरों की पहली खेप हरिद्वार के लिए रवाना भी हो गई है। बाकी बचे सिलेंडरों का निर्माण कार्य जारी है और बहुत जल्दी वह सिलेंडर भी हरिद्वार पहुंच जाएंगे।

वही मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने भी सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन का आभार व्यक्त किया है। सिडकुल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन के महामंत्री राज के अरोरा ने भी मंत्री निशंक को आश्वस्त किया है कि कोरोना काल में उनका संगठन शासन प्रशासन के साथ खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *