ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी (नैनीताल) – केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने हल्द्वानी के सर्किट हाउस में कोविड के नए वेरिएंट को लेकर प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के द्वारा की गई तैयारियों की समीक्षा भी की गयी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय भट्ट ने कहा कि कोविड के नए वेरिएंट को लेकर अधिकारियों के साथ समीक्षा की गई है, राहत की बात ये है की जिले में पिछले 1 सप्ताह में कोई भी कोविड पॉजिटिव नहीं आया है इसके अलावा कोविड टेस्टिंग बढ़ाए जाने के साथ ही बूस्टर डोज भी तेजी से लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के अस्पतालों में ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, आईसीयू सहित सभी दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है। सरकार और स्वास्थ्य विभाग हर परिस्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन प्लांट भी पूरी तरह से काम कर रहे है, स्वास्थ्य विभाग को भी पूरी तरह से अलर्ट मोड पर रखा गया है।

