हरिद्वार – ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने जोशीमठ में हो रहे भू धंसाव पर चिंता व्यक्त करते हुए इसके कारणों का पता लगाने की बात कही। हरिद्वार स्थित शंकराचार्य मठ में मीडिया से बात करते हुए शंकराचार्य ने कहा कि सरकार ने इस समस्या पर पहले से ध्यान नहीं दिया हालांकि अब मुख्यमंत्री जोशीमठ की समस्या को लेकर सक्रिय नजर आ रहे हैं।
शंकराचार्य ने कहा कि पहाड़ पर अनियोजित और अनियंत्रित विकास का खामियाजा यहां की जनता को भुगतना पड़ रहा है। पहाड़ों के लिए बनाई जाने वाली विकास योजनाओं को यहां की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार बनाया जाना चाहिए।

