उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से प्रदेश में कोविड-19 की स्थिति की समीक्षा की। इस दौरान क्वारेंटाईन सेंटरों में आवश्यक सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिये। साथ ही अफसरों को होम क्वारेंटाइन फेसिलिटी में औचक निरीक्षण करने के निर्देश दिए।ग्राम प्रधानों को उचित मदद देने के आदेश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शनिवार व रविवार, दो दिन देहरादून में पूर्ण बंद कर सेनेटाइजेशन करवाया जाएगा। देहरादून की निरंजनपुर सब्जी मंडी को बंद कर वैकल्पिक व्यवस्था के निर्देश दिये हैं। मुख्यमंत्री ने आदेश दिए कि राशन की कालाबाजारी पर रोक लगे इसके लिए इसमें लिप्त लोगों पर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए। हर जरूरतमंद तक राशन पहुंचना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने अधिकारीयों को निर्देश दिए कि कोरोना के बाद त्वरित रोजगार और आजीविका सृजन के लिए खेती, बागवानी, पशुपालन, मत्स्य को प्राथमिकता देनी होगी। हाल ही में किसानों के लिए केन्द्र सरकार द्वारा कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं, इनका लाभ किसानों तक पहुंचाने के लिए कार्ययोजना बनाई जाए।