मयूर सैनी की रिपोर्ट

देहरादून – उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि नीति आयोग की एसडीजी इंडिया सूचकांक 2020-21 में बेहतर क़ानून व्यवस्था को लेकर उत्तराखंड को प्रथम स्थान मिला है।

नीति आयोग ने 2020-21 की रिपोर्ट जारी की है जिसके अनुसार क़ानून एवं शांति व्यवस्था, न्याय एवं सुदृढ़ संस्थानों के विकास सहित आठ बिंदुओं में उत्तराखंड पुलिस ने 86 अंकों के साथ श्रेणी में पहले नंबर पहला स्थान प्राप्त हुआ है।

दूसरे नंबर पर गुजरात और तीसरे नंबर पर आया मिजोरम आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *