ब्यूरो नैनीताल
हल्द्वानी – कांग्रेस द्वारा सचिवालय कूच कर विरोध प्रदर्शन के जवाब में मंत्री रेखा आर्य ने कहा कि जिस तरह से कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं है कांग्रेस पहले से ही भ्रष्टाचार में डूबी हुई है और कांग्रेस के करनी और कथनी में काफी अंतर है। उन्होंने कहा की कांग्रेस को उत्तराखंड की जनता 2022 के चुनाव में जवाब दे चुकी है और आगे भी उत्तराखंड की जनता कांग्रेस को जवाब देगी। वही पूर्व मुख्यमंत्रियों द्वारा उत्तराखंड में हो रही भ्रष्टाचार के आरोप पर उन्होंने सरकार का बचाव करते हुए कहा कि उत्तराखंड में जीरो टैलेंट की सरकार है जहां कहीं से भी कोई भ्रष्टाचार के मामले आ रहे हैं वहां पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उनके खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं उत्तराखंड सरकार पूरी ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ काम कर रही है।

